भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य के पहलगाम में २२ अप्रैल २०२५ को चरमपंथी हमला हुआ और इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की बैठक में कई अहम फ़ैसले लिए.
इन अहम फ़ैसले में पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया गया, अटारी बॉर्डर को भी बंद करने का फ़ैसला किया गया:
१. भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की
२. अटारी बॉर्डर बंद
३. पाकिस्तानी नागरिक सार्क वीजा छूट स्कीम (एसवीईएस) के तहत जारी वीजा के आधार पर भारत की यात्रा नहीं कर पाएंगे. एसवीईएस के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को पूर्व में जारी किए वीजा रद्द माने जाएंगे. एसवीईएस के तहत जो भी पाकिस्तानी नागरिक भारत में हैं उन्हें 48 घंटों में भारत छोड़ना होगा.
४. पाकिस्तानी उच्चायोग के रक्षा/सैन्य, नौसेना और वायु सेना सलाहकारों को अवांछित (पर्सोना नॉ ग्रेटा) व्यक्ति करार दिया गया है. उन्हें भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है.
५. भारत इस्लामाबाद स्थित अपने उच्चायोग के रक्षा/सैन्य, नौसेना और वायु सेना सलाहकारों को भी वापस बुला रहा है. दोनों उच्चायोग में ये पद खत्म माने जाएंगे.
६. दोनों उच्चायोगों से इन सैन्य सलाहकारों के पांच सपोर्ट स्टाफ को भी वापस ले लिया जाएगा.
७. उच्चायोगों में कर्मचारियों की संख्या 55 से धीरे-धीरे घटाकर 30 कर दी जाएगी. ये फ़ैसला 1 मई 2025 से लागू हो जाएगा.
No comments:
Post a Comment